फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: डेंगू से बचाव-उपचार के लिए आ गई पहली खास दवा, अब तक दी जाती रही है लक्षणों को कम करने वाली चिकित्सा

Sat, 21 Oct 2023 06:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू के लिए दवा (सांकेतिक) - फोटो : istock
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों डेंगू संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। बिहार-उत्तर प्रदेश से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक यहां के अस्पतालों में पिछले दिनों संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ी है, हालांकि अच्छी बात ये है कि ज्यादातर रोगी आसानी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। डेंगू के लिए अब तक कोई खास इलाज या टीके नहीं हैं, इसलिए रोगियों के लक्षणों को कम करने के लिए उन्हें सहायक उपचार दिया जाता रहा है। हालांकि अब वैज्ञानिकों ने डेंगू के इलाज के लिए एक विशिष्ट दवा विकसित कर ली है।

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने डेंगू बुखार के लिए एक खास दवा बनाई है, शुक्रवार को कंपनी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार इंसानों में इसके बेहतर परिणाम भी देखे गए हैं। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि JNJ-1802 नाम की इस दवा से वैश्विक स्तर पर डेंगू के खतरों को कम करने और रोग की स्थिति में इस दवा से गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर इस दवा को मंजूरी मिलती है तो ये डेंगू के उपचार के लिए पहली खास दवा होगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेंगू संक्रमण का इलाज - फोटो : istock
डेंगू के लिए पहली एंटीवायरल ड्रग

शिकागो में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन की वार्षिक बैठक में दवा का डेटा पेश करते हुए कंपनी के अधिकारियों नें कहा कि वर्तमान में डेंगू के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। हर साल इस रोग के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। यह डेंगू के खिलाफ पहली एंटीवायरल ड्रग है, जिसके फिलहाल अच्छे परिणाम देखे गए हैं और हमें और बेहतर की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू में अब तक दी जाती रही है सहायक चिकित्सा - फोटो : istock
अध्ययन में दिखे अच्छे परिणाम

डेंगू की ये दवा कितनी असरकारक हो सकती है, इस बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने जानबूझकर कुछ प्रतिभागियों को रोगजनकों से संक्रमित किया। ऐसे 10 प्रतिभागियों को डेंगू के रोगजनकों से संक्रमित करने से पहले हाई डोज की ये गोली दी गई। 21 दिनों तक ये उपचार चलता रहा। 

शोधकर्ताओं ने पाया कि 10 में से छह प्रतिभागियों के रोगजनकों के संपर्क में आने के बाद भी उनके ब्लड टेस्ट में डेंग की पुष्टि नहीं हुई न ही उनमें संक्रमण के लक्षण दिखे। 

4 of 5
डेंगू का इलाज क्या है - फोटो : istock
वायरस को बढ़ने से रोक सकती है ये दवा

जेएंडजे कंपनी ने कहा कि दवा के पहले फेज के डेटा काफी आशाजनक हैं, इसी आधार पर हम इसके दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की योजना बना रहे हैं। हमारा अगला कदम डेंगू के इलाज के तौर पर इसका परीक्षण करना होगा। दवा दो वायरल प्रोटीनों की क्रिया को अवरुद्ध करके काम करती है, जिससे वायरस शरीर में पहुंचने के बाद अपनी प्रतियां नहीं बना पाता है और इसके बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू के लिए जल्द उपलब्ध होगी दवा - फोटो : istock
अगले चरण के परीक्षणों को लेकर वैज्ञानिक आशान्वित

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने कहा, दवा के प्रारंभिक परीक्षण ने डेंग के इलाज के लिए हमें नई आशा दी है, इसके अगले परीक्षणों की सफलता के आधार पर हम डेंगू वैक्सीन के लिए भी प्रयास करेंगे। अभी तक के उपचार में रोगियों में सहायक चिकित्सा दी जाती है। ये दवा न सिर्फ संक्रममण के खतरे को कम करने में मदद करती दिख रही है साथ ही डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स कम होने और रोग को गंभीर रूप के जोखिमों से भी बचाने में इससे लाभ हो सकता है।

हम इस दवा के अगले परीक्षणों को लेकर काफी आशान्वित हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें