फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Problem: इन अंगों में रहती है सूजन तो इसका मतलब संकट में है आपकी किडनी, तुरंत जाइए डॉक्टर के पास

Thu, 25 Jul 2024 06:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की बीमारी - फोटो : istock
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। खून को साफ करने, शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने से लेकर रसायनों के स्तर को संतुलित करने में इस अंग की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। अगर इस अंग में कोई भी समस्या हो जाए या किडनी ठीक तरीके से काम करना बंद कर दे तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने किडनी की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है।

किडनी की क्षति के शुरुआती चरणों में आमतौर पर कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे इसकी समस्या बढ़ती जाती है और किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें थकान, सूजन और पेशाब में बदलाव शामिल हो सकते हैं।

किडनी की बीमारी, जिसे क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) भी कहा जाता है, इसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी की बीमारियों के लक्षण - फोटो : istock
किडनी में होने वाली समस्याएं

जब किडनी में किसी तरह की दिक्कत हो जाए या फिर ये डैमेज होने लगे तो रसायनों के असंतुलन के कारण मांसपेशियों, नसों और अन्य ऊतकों के काम करने के तरीके में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किडनी खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती है जिससे विषाक्त पदार्थ और तरल पदार्थ जमा होने लग जाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि किडनी में बीमारियों के संकेत आपकी आंखों और पैरों में भी नजर आते हैं? आइए किडनी में होने वाली दिक्कतों के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पैरों में सूजन की समस्या - फोटो : istock
पैरों में होने लगती है सूजन

पैरों में सूजन के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं जैसे थकान, चोट आदि। पर अगर आपको कई दिनों से सूजन बनी हुई है तो सावधान हो जाइए ये किडनी की बीमारियों को संकेत भी हो सकती है। किडनी की समस्या में द्रव और सोडियम की अधिकता के कारण पैरों के अलावा हाथों और टखनों में भी सूजन हो सकती है। इसके अलावा किडनी की कार्यक्षमता कम होने से रक्त में विषाक्त पदार्थ जमा होने लग जाते हैं। इससे लोगों को कमजोरी और थकान भी महसूस होने लगती है। 

4 of 5
आंखों में किडनी की बीमारी - फोटो : iStock
आंखों के आसपास सूजन

पैरों की ही तरह से किडनी की समस्या के कारण आपकी आंखों के आसपास भी सूजन की दिक्कत हो सकती है। असल में मूत्र में प्रोटीन का रिसाव के कारण पेरिऑर्बिटल एडिमा नामक समस्या हो जाती है जिसमें आंखों के आसपास सूजन हो सकती है। कुछ लोगों को किडनी की बीमारियों के कारण ड्राई आइज की दिक्कत भी होनी शुरू हो जाती है। किडनी की बीमारी के कारण रेटिनोपैथी नामक समस्या का खतरा बढ़ जाता है जो आंखों के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किडनी की बीमारी - फोटो : istock
किडनी को कैसे स्वस्थ रखें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मधुमेह से पीड़ित लगभग 3 में से 1 व्यक्ति जबकि उच्च रक्तचाप वाले 60-90% लोगों को किडनी की बीमारी हो सकती है। जीवनशैली और आहार को ठीक रखने वाले उपायों की मदद से किडनी की बीमरियों से बचा जा सकता है।

इसके लिए वजन को नियंत्रित बनाए रखना, धूम्रपान छोड़ना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना, रक्तचाप को कंट्रोल रखना सबसे आवश्यक है। आहार में बहुत सारी सब्जियों और फलों को शामिल करने के साथ नमक की मात्रा कम करके किडनी को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें