उम्र बढ़ना प्रकृति का नियम है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है, त्वचा से लेकर पूरे शरीर पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। 50 की उम्र आते-आते त्वचा की कसावट कम होने लगती है, चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं, बाल सफेद होने लगते हैं, मसलन आप बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे रोका नहीं जा सकता है पर जीवनशैली के कुछ उपाय हैं जो इन लक्षणों को कुछ साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि हम रोजाना कई ऐसे काम करते हैं, हमारी कई आदतें ऐसी हैं जिनके दुष्प्रभावों के कारण आप समय से पहले बूढ़ा दिखने लगते हैं? 30 की ही उम्र में आप 50 की आयु वालों जैसे हो सकते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जल्दी बूढ़ा दिखने से बचना चाहते हैं तो जरूरी है कि इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहें। हमारी जीवनशैली की कई चीजें न सिर्फ लाइफ एक्सपेक्टेंसी को कम कर रही हैं साथ ही शरीर को इस तरह से प्रभावित करती हैं जिससे कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लग सकते हैं।