फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी हो रही है तो खाएं चॉकलेट, कफ सीरप  से पहले मिलेगा आराम

Mon, 11 Feb 2019 05:10 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
cough
अगर आपको खांसी हो रही है तो आप चॉकलेट खा सकते हैं। इससे आपकी खांसी दूर हो जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि खांसी में कफ सीरप से ज्यादा असर चॉकलेट करती है और इसे खाने से फौरन राहत भी मिलती है। डॉक्टरों का कहना है कि चॉकलेट खांसी और श्वास संबंधी समस्याओं में दवाई से ज्यादा लाभकारी होती है। एक नए शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं क्या कहती है शोध
 
विज्ञापन

2 of 3
doctor
यूनिवर्सिटी ऑफ हल की कार्डियोवेसकुलर हेड प्रोफेसर ऐलन मोरिस का कहना है कि चॉकलेट से आपकी खांसी दूर हो जाती है। ऐलन मोरिस पिछले कई सालों से इस पर शोध कर रही हैं और उनका कहना है कि स्टडी में इस बात को देखा गया है कि अगर आपको खांसी हो रही है और आप कफ सीरप की जगह चॉकलेट खाते हैं तो इससे आपकी खांसी ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
chocolate
इस स्टडी को 163 लोगों पर किया गया है और देखा गया कि कफ सीरप के मुकाबले चॉकटेल खाने वाले लोगों की खांसी जल्दी ठीक हो गई। शोध का कहना है कि चॉकलेट खाने से दो दिन में ही लोगों की खांसी दूर हो गई। हालांकि यह पहला शोध नहीं है जिसमें यह कहा गया है कि चॉकलेट खाने से खांसी दूर होती है। इससे पहले के शोधों में भी यह बात कही जा चुकी है। लंदन के इंपेरियल कॉलेज के शोध में भी यह बात कही जा चुकी है कि चॉकलेट में होने वाला कोका खांसी में फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें