बदलते समय के साथ लोग खुद के खान -पान में बदलाव ला रहे हैं और साथ में अपने बच्चों को भी बाहरी चीजों की आदत डाल रहे हैं, जिसका सीधा असर आपके बच्चों के स्वास्थ पर पड़ता है और इसका अंदाजा आपको एक समय के बाद लगता है। पेरेंट्स अपने बच्चों को घर का खाना न खिलाकर डिब्बा बंद और पैकेट में पैक चीजें ज्यादा खिलाते हैं। खास बात यह है कि जिन बच्चों को इस चीज की आदत लग जाती है फिर वो घर का खाना नहीं पसंद करते हैं उन्हें बाहर का ही खाना पसंद आता है। लेकिन बाहर का खाना आपके बच्चों को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। विशेष रूप से यह चीज जो उनकी किड्नी पर बुरा असर डाल रही है।