गठिया से बचाव के करें उपाय
- फोटो : iStock
आर्थराइटिस के रोगी को क्या नहीं करना चाहिए?
डॉ जौहैब बताते हैं, आर्थराइटिस की समस्या से बचे रहने के लिए धूम्रपान से तुरंत दूरी बना लें। धूम्रपान, जोड़ों के दर्द और गठिया के अन्य लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसके अलावा शराब, हाई सोडियम, शर्करा युक्त खाद्य पदार्थ और ज्यादा तली हुई चीजें शरीर में सूजन पैदा करती हैं इनसे भी बचाव आवश्यक है। यदि आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो इस आदत को बदलिए, समय-समय पर शरीर की स्ट्रेचिंग करते रहना आवश्यक है। बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
------
नोट: यह लेख डॉ जोहैब काज़ी (फिजियोथेरपिस्ट & कपिंग एकस्पर्ट) के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।