फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य से लगने वाले इन कारणों से हो सकता है डायरिया और दस्त की समस्या

Sun, 27 Sep 2020 11:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायरिया होने जाने पर उल्टी और दस्त व्यक्ति को परेशान करते हैं। जिसकी वजह से शरीर का पानी कम होने लगता है और कमजोरी महसूस होती है। अधिकतर लोगों को यही लगता है कि संक्रमित खाना या पानी पीने की वजह से ही डायरिया होता है। लेकिन दस्त या उल्टी यानी डायरिया होने के कुछ बहुत ही सामान्य से कारण जिम्मेदार होते हैं। जिनको लेकर सतर्क रहने की जरूरत होती है। तो चलिए जानें क्या है वो सामान्य से दिखने वाले कारण।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव
कई बार देखा गया है कि जो लोग बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं। उनमें डायरिया के लक्षण जैसे दस्त या उल्टी नजर आते हैं। इसका कारण है कि तनाव की वजह से आंतों पर भी असर पड़ता है और वो ठीक ढंग से काम नहीं कर पाती। जिसकी वजह से पाचन गड़बड़ हो जाता है और दस्त की समस्या होने लगती है। जो कई बार बढ़कर डायरिया का रूप ले लेती है। 
विज्ञापन

3 of 6
fear
भय या डर भी हो सकता है जिम्मेदार
अगर किसी इंसान के दिमाग में डर बैठा है या फिर वो किसी चीज से बहुत ज्यादा भयभीत है तो भी डायरिया के लक्षण नजर आने लगते हैं। आयुर्वेद के अनुसार किसी व्यक्ति में जो डर का अनुभव करता है। उसमें वात, पित्त और कफ में पित्त का स्त्राव अधिक होने लगता है। जिसके कारण पेट की गड़बड़ी यानी की पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और दस्त के साथ उल्टी जैसी परेशानी होने लगती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पाचन की क्रिया प्रभावित
कई बार हम सामान्य जिंदगी में भी बहुत सारा खाना खा लेते हैं। जिसकी वजह से अपच की समस्या हो जाती है। और यहीं समस्या डायरिया का रूप ले लेती है और दस्त और उल्टी जैसी परेशानी होने लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
पाचन
दवाईयों के कारण
बहुत से लोगों को दवाईयों की वजह से भी डायरिया हो जाता है। जी हां! दवाईयों के कुछ कम्पोनेंट्स हर किसी को फायदा नहीं पहुचाते। जिसकी वजह से उन्हें उल्टी, दस्त होने लगता है। और वो डायरिया से पीड़ित हो जाते हैं। तो कई बार दवा का सेवन भी डायरिया का कारण बन जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध - फोटो : pixabay
दूध से एलर्जी
सुनकर हैरानी हो सकती है लेकिन जिन लोगों को लैक्टिक एसिड से एलर्जी होती है। उन्हें दूध पीने की वजह से उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। दूध पीना कई लोगों के लिए डायरिया का कारण बन जाता है। दूध से होने वाली इस एलर्जी को मेडिकल की भाषा में लैक्टोस इंटॉलरेंस कहते हैं। जिसमें पाचन संबंधी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें