दुनिया के कई देशों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है और यह भारत में भी 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। हालांकि वैक्सीन आने के साथ ही दुनियाभर में मिल रहे कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने चारों ओर डर का माहौल पैदा कर दिया है। लक्षणों से लेकर इसके संकेत और संक्रामकता दर तक, कोविड-19 उतना ही बड़ा खतरा बना हुआ है जितना पहले था। नवंबर-जनवरी के बीच हुए कोरोना मामलों के एक नए विश्लेषण से अब पता चला है कि कोरोना के लक्षणों की शुरुआत हर मरीज में भिन्न-भिन्न हो सकती है। हालांकि लोगों को अब तक यह नहीं पता था कि कोरोना के लक्षण किस क्रम में दिखाई दे सकते हैं। इसी को लेकर शोधकर्ताओं ने साल 2020 की अंतिम तिमाही में 55,000 से अधिक कोरोना मामलों के निष्कर्षों का विश्लेषण किया। इसके अलावा दिसंबर में ही चीन से रिपोर्ट किए गए लगभग 1100 मामलों पर अतिरिक्त अध्ययन किया गया। इसी विश्लेषण के आधार पर, वैज्ञानिकों ने कोरोना के लक्षणों का एक क्रम निर्धारित किया है, यानी संक्रमित होने के बाद पहले कौन सा लक्षण दिखेगा और उसके बाद कौन सा? आइए जानते हैं इनके बारे में...