फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 अलर्ट: ये हैं वो चार चीजें, जो कोरोना से बचाने में कर सकती हैं मदद, आपकी छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Tue, 05 Oct 2021 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना से बचने के चार तरीके - फोटो : पीटीआई
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

भारत में कोरोना वायरस की अब तक दो लहरें आ चुकी हैं और हर किसी ने ये देखा की किस कदर इस खतरनाक वायरस ने जमकर कहर मचाया। किसी ने अपनों की तकलीफों को झेला, तो किसी ने अपनों को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते हुए देखा। इस वायरस ने बता दिया कि व्यक्ति का स्वस्थ रहना कितना जरूरी है। वहीं, विशेषज्ञ वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका काफी पहले ही जाहिर कर चुके हैं। इसलिए जरूरी है कि खुद का और अपने परिवार का ध्यान रखा जाए। लेकिन देखा जा रहा है कि कई लोग कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर और इन्हें अपनाकर आप खुद को अपने परिवार को इस खतरनाक वायरस से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना से बचने के चार तरीके - फोटो : पीटीआई
कोरोना को मात, वैक्सीन के साथ
  • देश में लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है, लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन लगाना सुरक्षित नहीं मान रहे हैं और वो ऐसा करके खुद की और अपनों की जिंदगी को कहीं न कहीं खतरे में डाल रहे हैं। डॉक्टर्स कह चुके हैं कि वैक्सीन सुरक्षित ही नहीं बल्कि पूरी तरह असरदार भी है। इसलिए कोरोना को मात देनी है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना से बचने के चार तरीके - फोटो : iStock
मास्क को बनाएं अपना साथी
  • कोरोना की शुरुआत के साथ ही एक बात साफ कर दी गई कि इस लड़ाई में मास्क अहम रोल निभाएगा। इसलिए हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है। लेकिन आमतौर पर जो तस्वीरें सामने आती हैं, उनमें लोग मास्क को गले में लटकाकर या आधा-अधूरा पहने हुए नजर आते हैं। लेकिन अगर कोरोना से खुद का और अपने परिवार का बचाव करना है तो हर किसी को एक अच्छी क्वालिटी का और अच्छी तरह से मास्क जरूर पहनना चाहिए।

4 of 5
कोरोना से बचने के चार तरीके - फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर को मत भूलना
  • आज से कुछ समय पीछे जाएं, तो नजर आता है कि लोग किस तरह सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते थे। अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ करते थे, किसी सतह या सामान को छूने से पहले और बाद में अपने हाथों को और सामान को सैनिटाइज करते थे, कहीं जाते समय सैनिटाइजर साथ रखकर ले जाते थे आदि। वहीं, अब लोग ये चीजें कहीं भूलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कोरोना से बचने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से बचने के चार तरीके - फोटो : अमर उजाला
बेवजह भीड़ में नहीं जाना
  • देश में कोरोना अब भी मौजूद हैं। इसलिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। लेकिन देखा जा रहा है कि लोग बेवजह घर से बाहर जा रहे हैं। दुकानों पर, मॉल में और अन्य जगहों पर जाकर भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। इससे ऐसे लोग खुद तो संक्रमित हो सकते हैं। साथ ही ये लोग अपने परिवार को भी खतरे में डाल रहे हैं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें