डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by
Dr. Parvesh Malik
हमारे आसपास कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जो हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें इनका शिकार बना देती है। इसी में से एक बीमारी है ब्रेन स्ट्रोक, जो कि एक गंभीर स्थिति है। हमारा अनहेल्दी खानपान, हमारे खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी, और रोजाना के कई ऐसे काम जो हमारे दिमाग के लिए खतरा पैदा करते हैं आदि। ये सभी ब्रेन स्ट्रोक के होने के बड़े कारण होते हैं। ब्रेन स्टोक का खतरा सिर्फ पुरुषों को नहीं होता, बल्कि इसका शिकार महिलाएं भी होती हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि हम ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में न आएं। हमारी कुछ गलतियां हैं, जो हम जाने-अनजाने करते हैं जिनके कारण हमें ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।