फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: डेल्टा हो या कप्पा, कोरोना के हर वैरिएंट को रोकने में कारगर हैं ये उपाय, न करें ऐसी लापरवाही

Tue, 24 Aug 2021 01:05 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


दुनिया में अब तक कोरोना वायरस के कई सारे वैरिएंट आ चुके हैं और कई जगहों पर संक्रमण के मामले इसी वजह से बढ़ भी रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा डेल्टा वैरिएंट का खतरा है। हालांकि सरकार इसके प्रभावों पर नजर रख रही है। हाल ही में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ. एसके सिंह ने कहा था कि कोरोना के अल्फा से लेकर बीटा, गामा, डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट की निगरानी की जा रही है। इसमें डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट को सबसे खतरनाक माना जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि भारत में महामारी की दूसरी लहर का कारण डेल्टा वैरिएंट ही था। वहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट के बारे में माना जाता है कि यह वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम है, साथ ही यह इम्यूनिटी को कमजोर करने और फेफड़ों को अधिक नुकसान पहुंचाने की भी क्षमता रखता है। इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मास्क पहनें 
  • अभी कई जगहों पर कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं, ऐसे में लोग बिना किसी डर के आराम से घूमने-फिरने लगे हैं और वो भी बिना मास्क के। ऐसे में ध्यान रहे कि कोरोना के मामले कम हुए हैं, कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मास्क पहनना जरूरी है। यह कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचने के सबसे कारगर उपायों में से एक है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सही तरीके से मास्क पहनें 
  • कई लोगों को आपने देखा होगा कि वो मास्क पहनते तो हैं, लेकिन उसे अधिकतर समय नाक और मुंह से नीचे करके ही रखते हैं। यह बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है। अगर आपको कोरोना से बचना है तो सही से मास्क पहनने की आदत डालें। बेहतर होगा कि डबल मास्किंग करके रखें या अगर सिंगल मास्क लगा रहे हैं तो एन-95 मास्क ही लगाएं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रखें 
  • अगर आप मास्क पहनने के साथ-साथ लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी भी बनाकर रखेंगे, तो चाहे कोरोना का कोई भी वैरिएंट आ जाए और वो कितना भी खतरनाक क्यों न हो, आप कभी भी उसे वैरिएंट से संक्रमित नहीं होंगे। इसलिए सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना अति आवश्यक है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाथ धोते रहें 
  • कोरोना से बचने के लिए समय-समय पर हाथ धोने की आदत भी जरूरी है। इसलिए साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से अपने दोनों हाथों को धोएं। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि अपने साथ सैनिटाइजर भी ले जाएं और जहां साबुन-पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां उसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैक्सीन लगवाना है सबसे जरूरी 
  • चूंकि कोरोना के डेल्टा, डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट काफी खतरनाक माने जा रहे हैं, लेकिन ये उनके लिए जानलेवा हो सकते हैं, जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं ली है। इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी जरूरी है, क्योंकि यह भले ही आपको संक्रमित होने से न बचा पाए, लेकिन गंभीर रूप से बीमार होने से जरूर बचा सकती है।  
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें