फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ब्रिटेन में आया कोरोना का नया खतरनाक वैरिएंट P1, छह लोग हुए संक्रमित

Tue, 02 Mar 2021 08:27 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
कोरोना वायरस के मिल रहे अलग-अलग वैरिएंट ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिल चुके स्ट्रेन से अभी लोगों को छुटकारा भी नहीं मिला था कि अब ब्राजील में भी वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आ गए हैं। इतना ही नहीं, ये दोनों वैरिएंट ब्रिटेन तक भी पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में इन दोनों वैरिएंट से छह लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से तीन मरीज इंग्लैंड में और तीन स्कॉटलैंड में मिले हैं। ब्रिटेन की सरकार और स्थानीय प्रशासन अब उन लोगों की तलाश में जुट गया है, जो इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्राजील के इन दोनों वैरिएंट का नाम P1 और P2 है। कोरोना का P1 वैरिएंट सबसे पहले जापान में मिला था। इस साल जनवरी में जब कोरोना के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे और साथ ही जो लोग संक्रमण से ठीक हो चुके थे, वो भी दोबारा संक्रमित होने लगे, तो इसकी जांच की गई। इस दौरान पता चला कि P1 वैरिएंट ही ब्राजील में बदलकर P2 बन चुका है और यह तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रिटेन के न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप (Nervtag) ने P1 वैरिएंट को 'चिंता का विषय' बताया है। केंट वैरिएंट B118 की तरह ही यह अधिक संक्रामक है और यह एंटीबॉडी से बचने में भी सक्षम हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार किए गए टीके इसके खिलाफ अच्छी तरह से काम नहीं कर सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप के मुताबिक, इस P1 वैरिएंट में 17 खास तरह के अमीनो एसिड परिवर्तन हुए हैं, तीन जेनेटिक मटेरियल खत्म हुए हैं और चार म्यूटेशन हुए हैं। सभी वैरिएंट्स में कई म्यूटेशन हुए हैं। मुख्य चिंता यह है कि P1 में तीन वैरिएंट K417T, E484K और N501Y हैं जो चिंता पैदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
P1 का E484K वैरिएंट सबसे ज्यादा चिंताजनक है। यह दक्षिण अफ्रीका में मिले संक्रामक स्ट्रेन में भी है। इसके अलावा केंट वैरिएंट ने भी खुद को E484K में बदल लिया है, जिसकी वजह से वह और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है और वैक्सीन से भी बच सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें