भारत के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक एक करोड़ 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और हर दिन लगभग 40 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इस बीच देश में टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र 50 लाख टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब चूंकि संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं और टीकाकरण भी चल रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना वैक्सीन लेने के कितने समय बाद पूरी तरह से इम्यूनिटी आ जाएगी? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब...