फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: वो कौन-कौन से लोग हैं जो कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं? विशेषज्ञ से जानें

Wed, 03 Mar 2021 03:47 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। यहां अब तक एक करोड़ 48 लाख से भी अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि इनमें से दो लाख आठ हजार से ज्यादा टीके 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 साल के लोगों को लगाए गए हैं। टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेता वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं और उन्होंने लोगों से बिना किसी झिझक के टीका लगवाने की अपील भी की है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं टीकाकरण से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, आप इसे कैसे देखते हैं? 
  • लखनऊ स्थित केजीएमयू के डॉ. प्रोफेसर सूर्यकांत कहते हैं, 'वैक्सीन के प्रति लोगों में कितना उत्साह है, आप समझ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे पहले वैक्सीन मैंने लगवाई, जिसके बाद नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश ने मुझे टीकाकरण का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि 135 करोड़ जनसंख्या वाले देश के मुखिया ने खुद जाकर वैक्सीन लगवाई है। संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार नहीं बल्कि कई बार भारत की वैक्सीन की तारीफ की है। अब जब इसका दूसरा चरण चल रहा है, तो लोगों के मन से झिझक कम हुई है।'  
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोई व्यक्ति किस तरह समझेगा कि उसे कोमोरबिडिटी है? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'कोई आम आदमी बुखार, पुरानी खांसी आदि जो आए और चली जाए, कोमोरबिडिटी में नहीं आती है। ऐसी बीमारी, जिसे गंभीर माना गया है, जिसके साथ लंबे समय तक रहना पड़ेगा, जैसे- कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज के मरीज आदि। इसके लिए 20 बीमारियों की सूची जारी की गई है। अगर कोई इसके अंतर्गत आते हैं तो एक फॉर्म भरना होगा। ये फॉर्म ऑनलाइन भी मौजूद है। इसे डाउनलोड करना होगा और जिस भी डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं, उनसे भरवाना होगा। लेकिन ध्यान रहे डॉक्टर रजिस्टर्ड होने चाहिए। इसे लेकर सेंटर पर जाना होगा। ये फॉर्म सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए जरूरी है।' 

4 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या आपको लगता है कि कोवैक्सिन को लेकर लोगों के मन में जो संदेह था, वो कम हो गया है? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'जी हां, सबसे ज्यादा उंगली इसी वैक्सीन पर उठाई जा रही थी। इसलिए जरूरी था कि लोगों के अंदर से इस संदेह को दूर किया जाए। लेकिन, कई बार संदेह बातों से नहीं बल्कि एक्शन से दिया जाता है। अब जब पीएम मोदी ने खुद पूरी तरह से भारत में बनी कोवैक्सीन लगवाई है, ऐसे में लोगों के अंदर अगर थोड़ा भी संदेह है, तो दूर हो गया होगा। यह भी गौर करने वाली बात है कि लोगों में इसके साइड इफेक्ट को लेकर भी संशय था, लेकिन सभी ने देखा पीएम ने वैक्सीन भी मुस्कुराते हुए लगवाई।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या टीकाकरण से पहले काउंसलिंग करनी पड़ती है? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'आम लोगों की ही नहीं बल्कि डॉक्टरों की भी काउंसलिंग करनी पड़ती है, लेकिन काउंसलिंग को दूसरे संदर्भ में न लें, मेरी खुद काउंसलिंग हुई है। जब मैं अस्पताल में 16 जनवरी को वैक्सीन लगवाने गया तो, डॉक्टर ने मुझे बताया कि ऐसे-ऐसे लगेगी, ये चेक होगा आदि। वैक्सीन लगने के बाद मुझे बैठाया गया और पूछा गया कि कोई परेशानी तो नहीं है। एक तरह से एकदम परफेक्ट इंतजाम किया गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वो कौन-कौन से लोग हैं जो वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं? 
  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, '18 साल से कम उम्र के बच्चे वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं, क्योंकि 18 साल से कम उम्र वालों पर वैक्सीन का ट्रायल अभी तक नहीं हुआ है। दूसरा, वो महिलाओं जो बच्चे को स्तनपान करा रही हैं या गर्भवती हैं, उन्हें भी वैक्सीन नहीं लगवानी है। तीसरे, वो लोग हैं जिन्हें किसी दवा या वैक्सीन आदि से एलर्जी है। लेकिन, एलर्जी छोटी नहीं बल्कि कोई ऐसा साइड-इफेक्ट, जिससे व्यक्ति की कभी जान पर बन आई हो, वो भी वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं। जैसे कई लोगों को पेनिसिलिन के टीके से भी एलर्जी होती है। इसके अतिरिक्त अगर किसी को टीकाकरण के दिन बुखार आ जाए या कोई बीमारी अनियंत्रित हो गई है, तो उस दिन वैक्सीन न लगवाएं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें