दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर तो इसके मामले लगभग खत्म भी हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से उन जगहों पर लोगों में कोरोना का संक्रमण देखा गया है। ऐसे में इतना तो साफ है कि यह वायरस इतनी जल्दी और आसानी से लोगों का पीछा नहीं छोड़ने वाला है। इसकी वजह से ही कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में तो पहली बार मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था, अभी भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। इस वजह से लोगों के काम लगभग बंद हो गए हैं या जिनके बंद नहीं हुए हैं, उन्हें या घर से ही काम करना पड़ रहा है या हर रोज दफ्तर जा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह जरूरी हो जाता है कि अपना ध्यान रखें, जिससे आप कोरोना से बचे रहें। लेकिन कैसे? आइए जानते हैं...