फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: फरवरी तक आ सकती है कोरोना की ये वैक्सीन, आधी कीमत पर खरीदने की तैयारी में सरकार

Mon, 23 Nov 2020 03:23 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
कोरोना की एक प्रभावी वैक्सीन का इंतजार तो लोग पिछले कई महीनों से कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि उनका इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए कोरोना का टीका अगले साल जनवरी या फरवरी की शुरुआत में उपलब्ध हो सकता है। सरकार सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी देने की तैयारी में है। बस इंतजार है तो ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन के आपातकालीन मंजूरी का। दरअसल, सीरम इंस्टिट्यूट ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अगले महीने भारतीय रेगुलेटर के सामने आवेदन कर सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा और दिसंबर में वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो जनवरी-फरवरी में वैक्सीन की पहली खेप आने की उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का भारत में ट्रायल कर रहा है और तीसरे चरण का ट्रायल लगभग पूरा भी हो चुका है। इसके बाद वैक्सीन के नतीजों का विश्लेषण किया जाएगा और फिर बाजार में उसे उतारा जाएगा। भारत में यह वैक्सीन 'कोविशील्ड' के नाम से लॉन्च होगी।      

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन के अलावा भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को भी आपातकालीन मंजूरी दी जा सकती है। फिलहाल इसके तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है, लेकिन एक अधिकारी का कहना है कि अगर कंपनी वैक्सीन के आपातकालीन मंजूरी के लिए आवेदन करती है तो उसके पहले और दूसरे चरण के डाटा के आधार पर मंजूरी मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्राथमिकता के आधार पर होगा टीकाकरण 

लगभग सभी देशों के सरकारों की तरह ही भारत सरकार ने भी प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने के बारे में विचार किया है। इसके तहत 25-30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए 50-60 करोड़ डोज की जरूरत होगी। पहले चरण में देश के फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्गों को टीका लगाने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार वैक्सीन की खरीदारी के लिए निर्माता कंपनियों के लगातार संपर्क में है। वैसे तो सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की कीमत 500-600 रुपये के बीच हो सकती है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार आधी कीमत पर वैक्सीन खरीदेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें