फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ: मास्क पहनते हैं तो न करें ये लापरवाही, बढ़ जाता है कोरोना और ब्लैक फंगस का खतरा

Sun, 01 Aug 2021 03:38 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देशभर में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 46 करोड़ 72 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते शनिवार को 53 लाख 72 हजार से अधिक टीके लगाए गए। हालांकि टीका लग जाने के बाद भी कई लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ कह रहे हैं कि टीका लगवाने के बाद भी मास्क पहन कर रहना जरूरी है। चूंकि इस्रायल और अमेरिका जैसे देशों ने टीका लगवा चुके लोगों को मास्क पहनने की छूट दे दी थी, लेकिन उसके बाद जब संक्रमण के मामले बढ़ने लगे तो सीडीसी ने एक बार फिर मास्क पहन कर रहने की सलाह दे दी। भारत में भी मामले कम नहीं हो रहे हैं, ऐसे में मास्क सं संबंधित कुछ बातों को जान लेना बेहद जरूरी है, जैसे मास्क को कितने दिन तक उपयोग कर सकते हैं, क्या गंदा मास्क पहनने से म्यूकर माइकोसिस का खतरा है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...  
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
मास्क को कितने दिन तक उपयोग कर सकते हैं? 
  • जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉ. एस. बनर्जी कहते हैं, 'एन-95 मास्क लगाते हैं तो एक मास्क को चार बार लगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक साथ कम से कम चार मास्क खरीदने होंगे। एक मास्क को लगाने के बाद उसे पेपर में लपेट कर रख दें और दूसरे दिन नए मास्क को लगाएं। इसी तरह तीन दिन तक नए मास्क को लगाएं और चौथे दिन पहले दिन वाले मास्क को लगाएं। इससे अगर मास्क पर वायरस होगा तो चार दिन में नष्ट हो जाएगा। इसी तरह सभी मास्क के बीच चार दिन का गैप रहेगा। अगर कॉटन के मास्क लगाते हैं, तो ऑफिस से आने के बाद उसे गर्म पानी में धुल कर प्रेस करके अगले दिन फिर उपयोग कर सकते हैं। लेकिन मास्क को हर दिन धोना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखना है कि एन-95 हो या कॉटन का मास्क लगाते वक्त लूज नहीं रखना है। अगर लूज है तो वो खराब है, उसे बदल लें।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
इस वक्त बारिश का मौसम है, अगर भीग जाएं तो क्या करें? 
  • डॉ. एस. बनर्जी कहते हैं, 'मास्क को गीला न होने दें, अगर हो गया है तो उसे निकालकर रख लें, लेकिन अपने साथ एक-दो मास्क और रखें। उन्हें प्लास्टिक की थैली में पैक करके रखें, ताकि वो गीले न हो जाएं। गीला मास्क कभी भी न लगाए रखें, इससे वायरस बाहरी लेयर से जल्द ही नाक और मुंह के जरिये अंदर प्रवेश कर सकता है।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या गंदा मास्क पहनने से म्यूकर माइकोसिस का खतरा है? 
  • मास्क कोरोना के संक्रमण से बचाता है। कुछ म्यूकर माइकोसिस के केस भी आए हैं, इसपर अभी शोध चल रहा है। इस बीच एम्स में 352 मरीजों पर स्टडी हुई थी, जिसमें ये पाया गया है कि गंदा मास्क या बिना धुला मास्क लगाने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब हम मास्क लगाते हैं और बोलते हैं तो उसमें मॉइस्चर बन जाता है। अगर उसे बार-बार लगाते हैं तो मॉइस्चर फंगस का रूप लेने लगता है और नाक के जरिये शरीर के अंदर पहुंच जाता है। हमने देखा है कि लोग मास्क सही तरीके से नहीं लगाते हैं और लगाते भी हैं तो एक ही मास्क को कई दिन तक लगाते हैं। इसलिए कॉटन के मास्क को गर्म पानी से साफ कर लें। एन-95 मास्क सबसे अच्छा है।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
युवाओं को पोस्ट कोविड में कुछ भी पढ़ने पर सांस फूलने की समस्या आ रही है, क्या वजह है? 
  • डॉ. एस. बनर्जी कहते हैं, 'कोरोना में फेफड़े प्रभावित होते हैं, ये सभी जानते हैं। युवाओं में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। यही वजह है कि आज भी कई युवा निगेटिव आने के बाद भी फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं और आईसीयू में हैं। पढ़ने में सांस फूलने की जो समस्या है, वो संकेत है कि फेफड़े में काफी असर हुआ है। इसे ठीक होने में समय लग सकता है। लेकिन खुद से कोई दवा न लें। समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर को दिखा लें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन की बूस्टर डोज क्या है? 
  • डॉ. एस. बनर्जी कहते हैं, 'जिस तरह से बच्चों की डीपीटी या टेटनस की वैक्सीन है, इनमें हम जब वैक्सीन की एक डोज देते हैं तो शरीर उन्हें अच्छे से पहचानता है और एंटीबॉडी बनने की प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है। लेकिन जब हम दूसरी डोज या बूस्टर डोज लगाते हैं तो शरीर एंटीबॉडी बनाने लगता है। इसलिए बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें