दुनियाभर में कोरोना के मामलों को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि यह महामारी इतनी जल्दी खत्म हो पाएगी। कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स ने काफी चिंताएं पैदा कर दी हैं। कोरोना के वैश्विक परिदृश्य के बारे में दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉ. (लेफ्टिनेंट जनरल) वेद चतुर्वेदी कहते हैं कि देश के कई हिस्सों में कोरोना के केस कम हैं, तो कई जगह नए केस आने लगे हैं। हमें ये कहना चाहिए कि कोरोना अभी जारी है। अमेरिका में करीब 80 से 82 हजार केस, यूके में 25 हजार के आसपास केस आए हैं, पाकिस्तान में चार हजार के करीब केस आए हैं। कई देश ऐसे हैं, जहां मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई, अब वहां दोबारा केस आने लगे हैं यानी अगर वैक्सीन लगवा भी ली है, तो भी मास्क जरूर लगाएं। भारत में भी स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े खास सवालों के जवाब...