देश में कोरोना के बढ़ते दैनिक मामलों के बीच शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड दो करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. पीयूष रंजन कहते हैं, 'भारत के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि है। कोरोना की इस लड़ाई में हम जनता के सहयोग से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके साथ, ये भी समझना होगा कि 78 करोड़ के करीब जो वैक्सीनेशन (टीकाकरण) हुआ है, उसमें ज्यादातर लोगों को पहली डोज ही लगी है। इसलिए हमें लापरवाही नहीं करनी है और दूसरी डोज के लिए भी ध्यान से तारीख पर जा कर लगवाना है। ये भी ध्यान रखना है कि वैक्सीन केवल बीमारी की गंभीरता को कम करती है। वैक्सीन से पहले, लगवाने जाते समय और वैक्सीनेशन के बाद हमें कोविड नियमों का पालन करना होगा।' आइए डॉ. पीयूष से जानते हैं कोरोना वायरस और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...