दुनियाभर में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण चिंता का सबब बना हुआ है। हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि इसके इलाज के लिए अब कुछ दवाएं उपलब्ध है, जिनकी बदौलत पहले के मुकाबले रिकवरी दर भी बढ़ी है। यह वायरस चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला यानी इसकी शुरुआत चीन के वुहान से ही मानी जाती है। लेकिन एक स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान से नौ महीने पहले स्पेन में कहीं पाया गया था। शोधकर्ताओं के इस दावे ने लोगों को चौंकाया है।