फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Symptoms: कोरोना का लक्षण दिखते ही तुरंत इन पांच चीजों को करें फॉलो, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया सुझाव

Fri, 03 Sep 2021 09:41 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना का लक्षण - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम जरूर हुए हैं, लेकिन महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। चूंकि अभी रोजाना संक्रमण के 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में तीसरी लहर को लेकर चिंताएं बरकरार हैं। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने गणितीय मॉडल 'सूत्र' के आधार पर यह अनुमान लगाया है कि अक्तूबर अंत या नवंबर माह के पहले हफ्ते तक देश में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है और इस दौरान देश में रोजाना एक लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि तीसरी लहर आने पर वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को अधिक खतरा होगा। इसलिए वैक्सीन लगवाना और उसके बाद भी सावधानियां रखनी जरूरी हैं, क्योंकि टीका ले चुके लोग भी आजकल संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सुझाव दिया है कि कोरोना का लक्षण दिखने पर लोगों को क्या-क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आइसोलेट हो जाएं 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जब भी आपको या आपके परिवार के किसी अन्य सदस्य को कोरोना के शुरुआती लक्षणों का अनुभव हो, तो घर पर ही खुद को और परिवार के अन्य सदस्यों को आइसोलेट कर दें। यह आपके साथ-साथ सभी के लिए भी सुरक्षित होगा। बुखार, खांसी (सूखी खांसी), गले में खराश, थकान, स्वाद और गंध महसूस न होना और सिरदर्द आदि कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क पहनें 
  • अगर आप घर पर हैं और आपको कोरोना का कोई लक्षण महसूस हो रहा है, तो तुरंत मास्क पहन लें, खासकर दो मास्क, क्योंकि विशेषज्ञ कहते हैं कि सिंगल मास्क के बजाय डबल मास्किंग ज्यादा बेहतर होता है। डबल मास्किंग का तरीका ये है कि पहले सर्जिकल मास्क पहनें और उसके ऊपर से कॉटन का मास्क, लेकिन अगर आपके पास सर्जिकल मास्क नहीं है तो कपड़े के दो मास्क को भी एक साथ पहन सकते हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
परिवार के सदस्यों को भी मास्क पहनाएं 
  • आपके साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी डबल मास्किंग यानी दो मास्क पहनना जरूरी है। इससे ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आपके पास एन-95 मास्क है तो डबल मास्किंग की कोई जरूरत नहीं है। आप सिंगल एन-95 मास्क पहनकर भी सुरक्षित रह सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
खूब पानी पिएं 
  • अगर आप कोरोना से संक्रमित हो गए हैं तो यह जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि शरीर में पानी की कमी आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रतिदिन कम से कम दो से तीन लीटर पानी पीने का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ज्यादा से ज्यादा आराम करें 
  • कोरोना के मरीजों को खानपान सही रखने के साथ ही जितना संभव हो, ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। ध्यान रखें कि खुद पर बहुत ज्यादा दबाव न डालें। होम आइसोलेशन के दौरान अपनी मानसिक सेहत का भी पूरा ख्याल रखें। फोन और वीडियो कॉल के जरिये अपने दोस्तों, रिश्तेदारों का संपर्क में रहें, अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ें। इससे आपको कोरोना से जल्दी उबरने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें