फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये खाना, विषाणु का हमला हो जाएगा बेअसर

Thu, 06 Feb 2020 04:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये खाना, विषाणु का हमला हो जाएगा बेअसर
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में 565 मौतें हो गई हैं और 28 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए हैं। भारत में इस वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। ये सभी संक्रमित व्यक्ति चीन से भारत लौटे थे। कोरोना वायरस उन लोगों को जल्दी अपनी चपेट में लेता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए बुनियादी स्वच्छता दिशा निर्देशों के पालन के साथ ही आपको अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को भी शामिल करना चाहिए जिनकी वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम पर इस विषाणु से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
 

 

विज्ञापन

2 of 6
मानेसर का आइसोलेशन सेंटर - फोटो : ANI
ल्यूक का कहना है कि इस विषाणु से बचने के लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करनी चाहिए। अगर एक बार यह विषाणु इंसान में संक्रमित हो गया तो फिर इससे बचना मुश्किल है क्योंकि इस वायरस की अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। ऐसे में वायरस से बचाव ही दवा है। दरअसल, कोरोना वायरस के लक्षणों में बुखार, खांसी, सिर दर्द और गले में खराश और दर्द शामिल है। इसके अलावा, सांस लेने में दिक्कत भी इस वायरस का प्रमुख लक्षण है। इस वायरस का संक्रमण काल 14 दिन होता है। ऐसे में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी आप उतना ही इस वायरस से लड़ पाएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
लहसुन अदरक - फोटो : file photo
लहसुन
लहसुन सबसे ज्यादा शक्तिशाली एंटी-वायरल फूड है। लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

 

4 of 6
अदरक वाली चाय
अदरक
अदरक खाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आप शहद के साथ अदरक का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
नारियल तेल
नारियल का तेल
लहसुन और अदरक की ही तरह नारियल तेल भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आप शुद्ध नारियल तेल में बना खाना खाएं। नारियल तेल में लॉरिक एसिड और कैप्रिलिक एसिड होता है जो कि एंटी-वायरल होता है और हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chocolate - फोटो : chocolate
कोरोना वायरस से बचने के लिए आप मूंगफली, पिस्ता, डार्क चॉकलेट, अंगूर और स्ट्रॉबेरी को अपने आहार में शामिल करें। ये सभी एंटी-वायरल फूड हैं और इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आहार में इन चीजों को शामिल करने से आप फंगल संक्रमण से बचते हैं। इसके अलावा ये चीजें आपको तनाव से भी बचाती हैं। आप अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर फूड को अपने आहार में शामिल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें