चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर मरने वाले लोगों की संख्या 565 पहुंच गई है। इस वायरस के 28,273 मामलों की पुष्टि हुई है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर चीन से हैं। चीन के बाद इस खतरनाक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या जापान में है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में कोरोना वायरस के 45 मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का वैक्सीन (टीका) बनाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि इस टीके का ट्रायल अगले हफ्ते से जानवरों पर होगा।