कोरोना वायरस से होने वाली महामारी के कारण दुनियाभर में अबतक 10.84 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लक्षण कोल्ड और फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं। कोविड के इस दौर में लोग इन लक्षणों से बहुत सहमे हुए से हैं। बुखार आना, खांसी होना, सर्दी जैसे कई लक्षण कोरोना या कोल्ड-फ्लू में एक जैसे होते हैं। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल होता है कि व्यक्ति को सामान्य कोल्ड-फ्लू हुआ है या फिर कोरोना। अबतक कोरोना से संक्रमित ज्यादातर लोगों में बुखार, खांसी, गंध और स्वाद महसूस कर पाने में कमी जैसे लक्षण(Coronavirus symptoms) देखे गए हैं। मौसम में बदलाव के साथ होने वाले वायरल फ्लू और कोल्ड में भी कोरोना जैसे कई लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं कि इनमें अंतर कैसे करें और साथ ही कुछ अन्य जरूरी बातें भी, जो आपके लिए जानना जरूरी है...