फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: पेट की तमाम समस्याओं का एक प्रभावी उपाय है यह औषधि, अध्ययनों में भी इसके गुणों की पुष्टि

Sat, 16 Apr 2022 06:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अजवाइन से दूर होंगी कई समस्याएं - फोटो : Pixabay
शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए पेट का ठीक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। पेट के अंगों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों का पाचन ठीक रहता है, उनमें कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है। पाचन ठीक होने से भोजन द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक तरीके से हो पाता है जिससे शरीर को आवश्यक न्यूट्रिशियंस आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। वहीं पाचन का गड़बड़ रहना आपकी पूरी सेहत पर कई तरह से नकारात्मक असर डाल सकता है। आयुर्वेद में कई सारी ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है जिनका नियमित रूप से सेवन पेट को ठीक रखने में काफी मददगार हो सकता है।

अध्ययनों में इस बात का जिक्र मिलता है कि अजवाइन में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाए रखने के साथ पेट की अन्य कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से अजवाइन का सेवन लिवर के कार्यो को आसान बनाने के साथ भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में सहायक है। आइए अजवाइन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अजवाइन के फायदे लिवर के लिए - फोटो : iStock
लिवर की बीमारियों में अजवाइन के लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि अजवाइन के बीज, लिवर की गंभीर समस्याओं के उपचार में काफी असरदार प्रभाव दिखा सकते हैं। एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि चार सप्ताह के लिए अजवाइन, कासनी और जौ के पौधे के मिश्रण का सेवन हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया और लिवर की अन्य बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए लाभदायक हो सकता है। यह बढ़े हुए सीरम लिवर एंजाइम, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर देता है जिससे पेट सहित हृदय की सेहत में भी सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्याओं में कारगर है अजवाइन - फोटो : Pixabay
ठीक कर सकता है पेट का अल्सर

अजवाइन के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट की समस्याओं के कम करने में कारगर हो सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि अजवाइन के अर्क में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो पेट में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि अजवाइन के बीज का अर्क एच. पाइलोरी बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। ये बैक्टीरिया पाचन तंत्र में पाए जाते हैं और इससे पेट में अल्सर हो सकता है।

4 of 5
अजवाइन के कैंसर रोधी गुण - फोटो : Pixabay
कई तरह के कैंसर से बचाता है

अजवाइन का सेवन करने वालों में कैंसर का खतरा भी कम होता है। अजवाइन के बीज के अर्क में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, ये शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले क्षति से बचा सकते हैं। कुछ जानवरों और टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में इसे कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं से बचाने में भी असरदार पाया गया है। एक अध्ययन में पाया गया कि अजवाइन में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स यौगिक कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह की समस्याओं से आपको सुरक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजवाइन के औषधीय गुण - फोटो : iStock
अजवाइन के अन्य फायदे

अजवाइन के गुणों को जानने के लिए हुए कई अध्ययनों में इसके अर्क और बीज को सेहत के लिए विशेष लाभदायक पाया गया है। शोध इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि रोजाना अजवाइन का संयमित मात्रा में सेवन करना आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रख सकता है।
  • लिवर की बीमारी और पीलिया।
  • मूत्र मार्ग में रुकावट की समस्या
  • गाउट।
  • ब्रोंकाइटिस-दमा में असरदार।
  • उल्टी को रोकने में कारगर।

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें