पेशाब में खून आना पुरुषों में होने वाली एक आम, लेकिन गंभीर समस्या है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना ये घातक हो सकती है। मेडिकल भाषा में इस समस्या को हेमाट्यूरिया कहा जाता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि पेशाब में खून आने की समस्या पेशाब के रास्ते में होने वाले संक्रमण की वजह से होती है, लेकिन इसकी और भी कई वजह हो सकती हैं। इसमें गुर्दे से लेकर मूत्राशय तक की पथरी भी शामिल है। इसलिए अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं उन पांच कारणों के बारे में, जिनकी वजह से पेशाब में खून आने की समस्या होती है...