फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: सर्दियों में जरूर कीजिए इन 'सुपरफूड्स' का सेवन, स्वाद और सेहद दोनों से हैं भरपूर

Wed, 10 Nov 2021 11:37 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में क्या खाना चाहिए (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock
देशभर में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। कई लोगों को यह मौसम बहुत पसंद होता है, इसका एक कारण खाने के लिए उपलब्ध तमाम तरह के विकल्प हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई चीजें इस मौसम को खास जरूर बनाती हैं, लेकिन सर्दियां अपने साथ कई तरह से सेहत से संबंधित जोखिमों को भी लेकर आती हैं। यही कारण है कि इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की अतिरिक्त देखभाल इस मौसम में जरूरी होती है। 

सर्दियां अपने साथ कुछ खास सुपरफूड्स भी लेकर आती हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाले कई फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती हैं। इन्हें आहार में शामिल करके विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है। सेहत को ध्यान में रखते हुए इस मौसम में आपको खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं जिनका सेवन आपको सर्दियों के मौसम में अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
अदरक के फायदे - फोटो : Pixabay
रोजाना कीजिए अदरक का सेवन 
अदरक वाली कड़क चाय हर किसी को पसंद होती है, अपने स्वाद बढ़ाने वाले गुणों के अलावा, अदरक कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। सर्दियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी से संबंधित विभिन्न बीमारियों जैसे गले में खराश, वायरल संक्रमण, नाक बंद की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मटर के फायदे - फोटो : Pixabay
मटर खाने के फायदे
सर्दियों में मटर भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। बेहतरीन सब्जी होने के साथ इसे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। मटर, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत होने के कारण सर्दियों के लिए एक उत्कृष्ट भोजन का विकल्प हो सकता है। हालांकि, मटर के अधिक सेवन से बचें क्योंकि इससे गैस, पेट में सूजन और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

4 of 5
नींबू-संतरे हैं फायदेमंद - फोटो : iStock
विटामिन-सी युक्त फलों का करें सेवन
सर्दियों के मौसम में ताजे रसदार और खट्टे फल जैसे संतरे, कीनू, अंगूर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। ये सभी विटामिन सी से भरपूर सुपरफूड होते हैं। विटामिन सी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करने के साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखने, पाचन में सुधार करने के साथ त्वचा, हड्डियों और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहद के फायदे - फोटो : istock
जरूर करें शहद का सेवन
तमाम अध्ययनों में शहद खाने को विशेष लाभदायक बताया गया है, विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन और भी आवश्यक माना जाता है। शहद में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कई बीमारियों से आपको सुरक्षित रखने में सहायक है। इसके अलावा सर्दियों में त्वचा के सूखापन, फटे होंठ और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देनें में भी शहद फायदेमंद माना जाता है। शहद को त्वचा पर लगाने के भी की लाभ के बारे में अध्ययनों से पता चलता है।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें