फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बथुआ का सेवन सेहत के लिए है फायदेमंद, दूर हो सकती हैं कई बीमारियां

Fri, 01 Jan 2021 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमें बचपन से एक चीज जरूर बोली जाती है कि हरी सब्जियों का सेवन करो, लेकिन खासकर बच्चे इन्हें खाने से बचते हैं। हालांकि, माता-पिता की हमेशा कोशिश रहती है कि वो अपने बच्चे को हरी सब्जियां खिलाएं, ताकि उसको इससे मिलने वाले फायदे मिल सके। लेकिन अगर आपका बच्चा या आप कोई हरी सब्जी नहीं खाते, तो कम से कम आपको बथुए का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि बथुआ किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है। तो चलिए आपको बथुए के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बातते हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, हमारे शरीर को कई विटामिन और खनिज तत्वों की काफी जरूरत होती है, जो हमें बथुआ खाने से मिल सकते हैं क्योंकि ये सारी चीजें इसमें काफी मात्रा में पाई जाती है। बथुए में विटामिन-ए और डी, फॉस्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। हमें बथुए को कम से कम अपने एक समय के भोजन में तो जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि हमारे शरीर को इसके अंदर पाए जाने वाले गुण आसानी से मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : I Stock
कई लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, जिसके लिए वो कई प्रकार के चूर्ण और दवाईयां लेते हैं। लेकिन कई बार ये भी उनके काम नहीं आ पाते। ऐसे में बथुआ कब्ज से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही लकवा और गैस की समस्या में तो ये काफी फायदेमंद माना ही जाता है। अगर आपको दांतो की भी समस्या है तो भी ये आपके काम आ सकता है। आपको करना ये है कि बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाना है, इससे सांस की बदबू नहीं आती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
यही नहीं, बथुए को चबाने से पायरिया और दांतों की कई अन्य समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। अगर आपके घर में किसी को पीलिया हुआ है, तो भी बथुआ आपके काफी काम आ सकता है। आपको रोगी को बथुए और गिलोय के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाना है। ऐसा रोजाना दिन में दो बार जरूर करें। ऐसा करने से पीलिया वाले रोगी को काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपको खट्टी डकार आती हैं या फिर भूख कम लगती है या फिर आपका खाना देर से पचता है, तो बथुए का सेवन करने से इन सभी समस्याओं में आराम मिल सकता है। साथ ही बथुए को चार से पांच नीम की पत्तियों के साथ मिलाकर खाया जाए या इनका रस पीया जाए, तो शरीर का खून साफ करने में ये मदद कर सकता है। बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या भी एक आम समस्या है। ऐसे में बच्चे को अगर कुछ दिनों तक लगातार बथुआ खिलाया जाए, तो उसके पेट के कीड़े मर सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें