फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए फिटकरी के जबरदस्त फायदे , बलगम, बुखार और खांसी में मिलती है राहत

Thu, 29 Apr 2021 06:06 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पानी की सारी अशुद्धियां निकल जाती हैं - फोटो : social media

 

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 
फिटकरी का उपयोग यूं तो साफ- सफाई के लिए किया जाता है। फिटकरी को पानी में डालने से पानी की सारी अशुद्धियां निकल जाती हैं। फिटकरी के उपयोग से कई शारीरिक समस्याओं का उपचार किया जाता है। इस बात का तो हालांकि कोई प्रमाण नहीं है कि फिटकरी के सेवन से या गरारे से कोरोना ठीक हो जाता है या कोरोना नहीं होता है लेकिन खांसी, खराश, बुखार आदि की समस्याओं को फिटकरी जरूर ठीक कर देती है। आइए जानते हैं किन समस्याओं का इलाज फिटकरी के उपयोग से संभव है। 
 

विज्ञापन

2 of 5
फिटकरी पर शहद लगाकर चाटने से भी इलाज हो जाएगा - फोटो : Pixabay

खांसी और बलगम
यदि आपको सूखी खांसी हो रही है या खांसने पर बहुत अधिक बलगम निकल रहा है तो दोनों ही परिस्थितियों में फिटकरी का उपयोग आपके लिए बहुत लाभकारी है। आप फिटकरी के पानी से गरारे कर सकते हैं और साथ ही फिटकरी पर शहद लगाकर चाटने से भी आपकी समस्या का उपचार हो जाएगा। फिटकरी का चूर्ण बनाकर भी शहद के साथ आप उसका आसानी से सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
प्राथमिक उपचार के तौर पर इसे जरूर आजमाकर देखें - फोटो : social media

यूरीन इंफेक्शन
गर्मियों में यूरीन इंफेक्शन होना सामान्य बात है इसके पीछे पसीना, पानी की कमी कई सारे कारण हो सकते हैं इसलिए अन्य कोई उपाय करने की बजाय यूरीन इंफेक्शन होने पर आप वेजाइना को फिटकरी के पानी से दिन में दो से तीन बार साफ करें। इंफेक्शन के कारण हो रही खुजली, लालपन, जलन आदि से जल्द ही आपको राहत मिल जाएगी इसलिए प्राथमिक उपचार के तौर पर इसे जरूर आजमाकर देखें। 

4 of 5
आपके शरीर का तापमान कम होने लगेगा - फोटो : Pixabay

बुखार 
बुखार में भी फिटकरी का उपयोग बहुत लाभकारी होता है। बुखार आने पर आप फिटकरी के पानी से स्नान जरूर करें। बुखार यदि अधिक है तो एक चुटकी फिटकरी का पाउडर लें, उसमें सौंठ को मिलाएं और बताशे के साथ इस मिश्रण का सेवन करें। दिन में दो बार इस उपाय को करने से धीरे- धीरे आपके शरीर का तापमान कम होने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे पहले उसे फिटकरी के पानी से धो लें - फोटो : social media

चोट लगने पर
आज के समय में बहुत मुश्किल है कि यदि किसी को छोटी- मोटी चोट लगते ही एकदम किसी को भी लेकर अस्पताल दौड़ा जाए। ऐसे में आप घाव या चोट पर कुछ भी करने की बजाय सबसे पहले उसे फिटकरी के पानी से धो लें। ऐसा करने से घाव से निकलने वाला खून बंद हो जाएगा। फिटकरी के पाउडर को भी घाव पर लगाया जा सकता है लेकिन फिटकरी के पानी से घाव को साफ करना बेहतर उपाय है।
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है। 
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें