दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें लोग कभी-कभी नजरअंदाज करने की गलती कर देते हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है अस्थमा, जिसे दमा भी कहते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है और इसी कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। सर्दियों में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाती है और बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से तो इसके मामले और भी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इस कोरोना काल में तो अस्थमा के मरीजों को काफी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह उनकी परेशानी को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं अस्थमा के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।