फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर डॉक्टर से बिना पूछे लेते हैं ये दवा, तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 08 Jan 2021 06:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारे सिर में दर्द होना, बदन में दर्द, जोड़ों में दर्द होना और हल्का बुखार आना एक आम बात है। लेकिन अगर हमें ये दिक्कतें होती हैं, तो हमें डॉक्टर के पास जाना चाहिए। बावजूद हम इसके कोई न कोई दवा अपने हिसाब से ही ले लेते हैं यानी खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी मर्जी से जो हम दवाइयां लेते हैं उनका सेवन करना हमारी सेहत पर कितना भारी पड़ सकता है? शायद नहीं, तो चलिए आपको आपको बताते हैं कि आखिर बिना डॉक्टर के सलाह से कोई भी दवा लेने से हमें क्या नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, सबसे ज्यादा लोग अलग-अलग तरह की पेन किलर यानी दर्द निवारक दवाइयां खाते हैं। जैसे, पांव में होने वाला दर्द हो, जोड़ों में होने वाला दर्द हो, सिर में होने वाला दर्द हो आदि। इन सब में लोग पेन किलर का ही सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर खाते हैं, तो इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इन दवाओं में एडिक्टिव तत्व पाए जाते हैं। इन दवाओं का सेवन अगर लंबे समय तक किया जाए, तो फिर शरीर को इनकी आदत लग जाती है। ये दवाएं लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचाती है। पेन किलर से गैस की समस्या, खून का पतला होना, ब्रेन हेमरेज होना, दस्त आदि दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इन दवाओं के सेवन की सलाह तब किसी को दी जाती है जब या तो उस व्यक्ति को एलर्जी या फिर बुखार हो, क्योंकि ये दवाएं बैक्टीरिया और फंग को नष्ट करने में मदद करती हैं। लेकिन अगर आप बिना डॉक्टर से पूछे इन्हें खाते हैं तो आपको दस्त, एलर्जी, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना, शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का खत्म होना आदि दिक्कतें आपके साथ हो सकती है। इसलिए इन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब भी हमें खांसी-जुकाम, गले में खराश आदि होते हैं तो हम किसी भी कफ सिरप का सेवन कर लेते हैं। लेकिन अगर आपको कोई दिक्कत है तो आपको सबसे पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए, और जो वो दवाइयां दे उन्हीं का सेवन करना चाहिए न कि किसी भी कफ सिरप का। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी याददाश्त में कमी, हाई बल्ड प्रेशर, घबराहट, शरीर में सुस्ती आना, दिल की धड़कन का अनियमित होना, नोजिया आदि जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लैक्जेटिव मेडिसिन का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी की सर्जरी या फिर किसी महिला की डिलीवरी होने वाली हो। उसका पेट साफ करने के लिए डॉक्टर इस दवा का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप इनका इस्तेमाल अपनी मर्जी से करते हैं, तो ये नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक अगर आप इन दवाओं का सेवन करते हैं तो किडनी में स्टोन, हार्ट मसल्स का कमजोर होना, दस्त, पेट में दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें