फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या डायबिटीज में लाभकारी है एलोवेरा? जानिए इस गुणकारी औषधि से सेहत को होने वाले फायदे

Mon, 23 May 2022 11:35 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलोवेरा से सेहत को लाभ - फोटो : iStock
एलोवेरा का इस्तेमाल वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। त्वचा पर एलोवेरा का जेल लगाने से लेकर इसके जूस के सेवन करने तक अध्ययनों में इस औषधि को सेहत के लिए कई तरीके से अत्यंत लाभकारी बताया गया है।

एलोवेरा के पौधे में एक गाढ़ा तरल होता है, जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व और गुण समाहित होते हैं। इस पौधे से होने वाले लाभ को जानने के लिए किए गए अध्ययनों में कई सारे स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। इतना ही नहीं ऐलोवेरा को कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला भी माना जाता है। 

शोध में पता चलता है कि दैनिक रूप से खाली पेट एलोवेरा के जूस का सेवन करने वाले लोगों में कई गंभीर प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम कम होता है। एलोवेरा जूस में फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। क्या एलोवेरा जूस का सेवन करना डायबिटीज की समस्याओं में भी लाभ दे सकता है? आइए इसके अन्य लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में एलोवेरा के लाभ - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में एलोवेरा जूस कितना लाभदायक?

अध्ययनों से पता चलता है कि एलोवेरा जूस का सेवन करने वाले लोगों में मधुमेह विकसित होने और इसकी जटिलताओं का जोखिम कम होता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि टाइप-2 डायबिटीज में  एलोवेरा जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है।  प्री-डायबिटीज की स्थिति में भी एलोवेरा जूस पीने से लाभ के प्रमाण मिलते हैं। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि एलोवेरा जूस, प्री-डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर और ब्लड फैटी एसिड, दोनों के स्तर में सुधार कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पाचन के लिए एलोवेरा जूस के लाभ - फोटो : pixabay
पाचन की समस्या होती है दूर

एलोवेरा जूस को पाचन की समस्याओं के इलाज में वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। शोध से पता चलता है कि  एलोवेरा जूस में एन्थ्राक्विनोन ग्लाइकोसाइड नामक लैक्सेटिव होता है जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है। हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके प्रभावों को जानने के लिए और विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है। माना जाता है कि एलोवेरा में मौजूद फाइबर पेट के लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है।

4 of 5
त्वचा पर एलोवेरा जूस लगाने के लाभ - फोटो : istock
त्वचा संबंधी विकार होते हैं दूर

एलोवेरा में कई ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो इसे त्वचा की समस्याओं में काफी कारगर बनाते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि एलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, ऐसे में जलन और अन्य त्वचा विकारों के लिए इसे एक संभावित उपचार के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने साथ बुढ़ापे से संबंधित लक्षणों को कम करने में भी एलोवेरा जूस या जेल को फायदेमंद पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा जूस पीने के लाभ - फोटो : istock
एलोवेरा के अन्य फायदे

एलोवेरा जूस के नियमित सेवन की आदत शरीर से विषाक्तता को दूर करने के साथ एनिमिया और हार्मोनल समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद है। बालों को स्वस्थ रखने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। हालांकि यदि आपको पहले से किसी तरह की कोई समस्या है तो एलोवेरा के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें