फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: दिमाग को तेज करने के साथ इन रोगों में भी फायदेमंद है बादाम का सेवन

Sat, 10 Jul 2021 04:54 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बादाम खाने के तमाम फायदे - फोटो : Social media
बचपन से हम सभी सुनते आ रहे हैं, बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। वर्षों से बच्चों के कॉगनेटिव स्किल (संज्ञानात्मक कौशल) को बढ़ाने के लिए को रोजाना बादाम खिलाने की सलाह दी जाती रही है। पर क्या आपने कभी सोचा कि आखिर बादाम में ऐसा क्या होता है जो दिमाग को तेज कर सकता है, या छोटा सा बादाम क्या वास्तव में अपने भीतर इस तरह के गुणों को सिमेटे हुए है? हो सकता है कि इन दावों का पहले बहुत अधिक आधार न रहा हो, लेकिन हाल के अध्ययनों में बादाम की सच्चाई के बारे में वैज्ञानिकों ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है।
हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि रोजाना विटामिन ई का सेवन करने वाले लोगों का कॉगनेटिव स्किल काफी बेहतर देखा गया है। बादाम, विटामिन ई का अच्छा स्रोत माना जाता है, ऐसे में इसका सेवन मस्तिष्क के विकास और कार्यों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। बादाम का सेवन न केवल मस्तिष्क के कार्यों को सुचारू रखने में सहायक हो सकता है, साथ ही अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इसके अन्य कई फायदों के बारे में भी सूचित किया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज रोगियों के लिए बादाम खाने के फायदे - फोटो : pixabay
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक
जामा नेटवर्क में "वृद्ध व्यक्तियों में विटामिन-ई और संज्ञानात्मक गिरावट" नाम से प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बादाम को सेहत के लिए कई मायनों में बेहद फायदेमंद बताया है।  इसके अलावा फ्रंटलाइन्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने बताया है कि रोजाना केवल दो बादाम खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिल सकती है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि बादाम का सेवन डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
उचित पोषण के लिए आवश्यक है बादाम का सेवन - फोटो : iStock
बच्चों के लिए उचित पोषण आवश्यक
मुंबई स्थित सर विथाल्डिस ठाकरसी कॉलेज ऑफ होम साइंस में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखकों में से एक डॉ जगमीत मदान कहते हैं, किशोरावस्था से ही यदि बच्चों में बेहतर पोषण वाले आहारों के सेवन के साथ व्यायाम की आदत डाल दी जाए तो उन्हें भविष्य में होने वाले टाइप -2 डायबिटीज के खतरे से काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। इस अध्ययन के निष्कर्ष से चीजें और आसान हो गई हैं। बस रोजाना दो बादाम का सेवन कीजिए और कई तरह के लाभ प्राप्त कीजिए।

4 of 5
रोजाना सिर्फ दो बादाम खाने के कई फायदे - फोटो : Social media
छोटे से बादाम के इतने फायदे
डॉ जगमीत कहते हैं, अब तक यही माना जाता रहा है कि बादाम केवल दिमाग को तेज करता है, लेकिन इस अध्ययन से इसके कई अन्य फायदों के बारे में भी पता चला है। अध्ययन के दौरान हमने पाया कि केवन 12 सप्ताह यानी करीब 3 महीने तक रोजाना दो बादाम कर सेवन करके एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल और एचबीए-1 सी के स्तर को आसानी से कम किया जा सकता है। छोटे से बादाम से इतने फायदे हो सकते हैं तो निश्चित ही सभी लोगों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन ई का बेहतर स्रोत है बादाम - फोटो : getty images
बादाम के अन्य लाभ क्या हैं
शोधकर्ताओं के मुताबिक बादाम को एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत माना जाता है जोकि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ई की मात्रा बालों और त्वचा के पोषण के साथ स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताओं को कम करने में सहायक हो सकती है। बादाम में मैग्नीशियम की भी उपस्थिति होती है जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती है। बादाम का सेवन आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराती है जिससे कैलोरी की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है, जो वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Effect of Almond Consumption on Metabolic Risk Factors
Vitamin E and Cognitive Decline in Older Persons

अस्वीकरण नोट: यह लेख बादाम के फायदों को जानने के लिए हुए तमाम अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें