फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना काल में किडनी को रखना है स्वस्थ, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

Sat, 10 Jul 2021 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी ने पहले ही लोगों को डराकर रखा है। हर कोई अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है और इस बीच विशेषज्ञों ने चेताया है कि ये कोरोना वायरस सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर रहा है, जिसमें से एक हमारी किडनी भी है। मानव शरीर में किडनी का अपना एक कार्य है। ये व्यक्ति के शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर किडनी में दिक्कतें बढ़ती जाएं और इनका समय रहते इलाज न करवाया जाएं तो इससे फिर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसमें किडनी स्टोन बनना और किडनी का फेल होना मुख्य समस्या है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके भी अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
  • लहसुन का इस्तेमाल हमें अपनी सब्जी में डालकर या अन्य तरीकों से करना चाहिए। लहसुन हमारे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के अलावा सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
फूलगोभी - फोटो : अमर उजाला
फूलगोभी
  • फूलगोभी में पाया जाने वाला फाइबर किडनी के लिए फायेदमंद होता है। इसके अलावा फूलगोभी में विटामिन-सी और फोलेट जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लाल शिमला मिर्च खाएं
  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप लाल मिर्च का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड, विटामिन- ए, सी और विटामिन बी6 के अलावा फाइबर भी होता है। यही नहीं, इसमें लाइकोपीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। वहीं, लाल शिमला मिर्च में पोटेशियम की मात्रा कम होती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay
प्याज
  • प्याज में पाया जाने वाले फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट है, जो हमारी किडनी को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। भारतीय खानों में तो वैसे भी प्याज का काफी इस्तेमाल होता है। हम प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंडा
  • अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं, तो आपको अंडे के बाहरी यानी सफेद वाले भाग का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको अमीनो एसिड दे सकता है। वहीं, सफेद वाले भाग में फास्फोरस की मात्रा कम होने के कारण ये किडनी के लिए एक हेल्दी खाना होता है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें