कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के चलते कई गंभीर रोगियों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, बहुत से लोगों में लक्षण होने के बावजूद उनका टेस्ट नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी गंभीर मानते हैं, क्योंकि ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। आरटी-पीसीआर और सीटी स्कैन के अलावा कुछ अन्य परीक्षणों की मदद से भी आप कोविड की जांच करा सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही एक परीक्षण के बारे में जानते हैं।