फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Pollution Control Day: बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए है खतरनाक, इन उपायों से करें बचाव

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : istock
दीपावली के दौरान जले पटाखों ने पूरी दिल्ली की आबोहवा को खराब कर दिया है। आलम यह है कि दीपावली के बाद से राष्ट्रीय राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 'गंभीर' स्थिति में पहुंच गया है। सेहत के लिहाजे से ऐसी स्थिति को बेहद खतरनाक माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लंबे समय पर हवा की इस तरह से खराब गुणवत्ता के संपर्क में रहने वाले लोगों में सांस की बीमारियों के साथ कई तरह के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं यह कई ऐसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य जटिलताओं का भी कारण बन सकती हैं, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रदूषण का खतरा - फोटो : istock
सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
खराब एक्यूआई के कारण न सिर्फ सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, साथ ही इसे कोविड-19 के लिए भी खतरनाक माना जा रहा है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के मुताबिक प्रदूषण के कारण फेफड़ों की बीमारियों के साथ कई प्रकार के कैंसर का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से कोविड-19 के गंभीर मामले भी सामने आ सकते हैं। इससे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में उन उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर प्रदूषण और इससे होने वाली तमाम बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
जरूर पहनें मास्क - फोटो : Pixabay
मास्क पहनना सबसे जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण के इस दौर में सभी लोगों को मास्क पहनकर रखना चाहिए। यह न केवल आपको प्रदूषण और इससे होने वाली तमाम बीमारियों से सुरक्षा देगा साथ ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी यह आपके लिए मददगार साबित होगा। घर से बाहर निकलते समय अच्छे और कसे मास्क लगाकर रखना सभी लोगों के लिए बेहद आवश्यक है। 

4 of 6
प्रदूषण से करें बचाव - फोटो : Pixabay
अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें
वायु प्रदूषण से बचे रहने के लिए जब तक आवश्यक न हो, बाहर जाने से बचें। बहुत जरूरी होने पर सुरक्षा के सभी उपायों जैसे मास्क, चश्मे आदि का प्रयोग करते हुए ही बाहर जाएं। समय-समय पर अपने हाथों और चेहरे को साफ पानी से धोते रहना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन

5 of 6
घर के भीतर प्रदूषण का खतरा - फोटो : pixabay
इनडोर प्रदूषण को न करें नजरअंदाज
प्रदूषण सिर्फ बाहर ही नहीं घर के भीतर भी मौजूद होता है, इनडोर प्रदूषण को सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इनडोर प्रदूषण के खतरे को कम करने के साथ हवा को बाहर निकालने वाले मशीनों का प्रयोग करें। खिड़की-दरवाजों को बंद करके रखें जिससे प्रदूषण घर के अंदर न आने पाए। हवा को स्वच्छ करने वाले उपकरणों को भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में करें व्यायाम - फोटो : iStock
व्यायाम करें, लेकिन घर के भीतर
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना आवश्यक होता है, हालांकि ऐसे समय में जब चारों तरफ जहरीली हवा का प्रकोप है, घर के भीतर ही योग-व्यायाम करना अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रदूषित वातावरण में व्यायाम करने से गंभीर खतरे हो सकते हैं। जिस कमरे में व्यायाम करें वहां वेंटिलेशन की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें