फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में छाई रहती है सुस्ती और काम करने में नहीं लगता है मन तो शुरू करें इन 6 चीजों का सेवन

Wed, 28 Oct 2020 12:40 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tired
कई बार काम करते वक्त हमारा मन नहीं लगता है। इस दौरान बिना कुछ किए ही थकान और सुस्ती चारों ओर से हमें घेर लेती है, जिसके चलते हमारे दैनिक कामों में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमें कई सारी परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं और इसलिए सुस्ती से पीछा छुड़ाना बहुत जरूरी हो जाता है। इसी सुस्ती को दूर भगाने के लिए आज हम आपको ऐसी 6 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से सुस्ती दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
green tea
ग्रीन टी
ज्यादा काम करने के दौरान हमें थकान और तनाव दोनों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको इस दौरान ग्रीन टी पीनी चाहिए। यह आपके शरीर के भीतर ऊर्जा तो देती ही है। साथ ही साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है।
विज्ञापन

3 of 7
Saunf
सौंफ
सौंफ को हम किचन के मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में ही जानते हैं। पर यह इससे कहीं ज्यादा गुण अपने भीतर छिपाए हैं। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटेशियम जैसे  तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की सुस्ती को भगाने में मदद करते हैं।

4 of 7
chocolate
चॉकलेट
कई बार अलग-अलग कारणों से हमारा मूड खराब हो जाता है और मूड ठीक नहीं होने पर किसी काम में मन नहीं लगता। ऐसे में हमें चॉकलेट खाना चाहिए। चॉकलेट में मौजूद कोको हमारे शरीर के मसल्स को रिलैक्स कर हमें तरोताजा कर देता है।
विज्ञापन

5 of 7
Dahi
दही
इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे कारक मौजूद होते हैं, ऊर्जा के प्रभावी स्रोत हैं। इसके चलते शरीर में ऊर्जा का समागम होता है। मलाई रहित दही का सेवन थकान और सुस्ती को दूर भगा देता है।
विज्ञापन

6 of 7
dalia - फोटो : pixa
दलिया
दलिया में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइकोजन होता है, जिसे खाने के बाद यह शरीर में जमा हो जाता है। पूरे दिनभर यह हमारे शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Drinking water - फोटो : Pixabay
पानी, जूस आदि
शरीर में पानी की कमी भी सुस्ती का एक मुख्य कारण है। ऐसे में आपको शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर पानी या जूस जैसे पेय पीते रहना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें