फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हुए कई बीमारियों को दूर करता है आंवला, जानिए इसके बेहिसाब फायदे

Fri, 17 Apr 2020 10:04 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंवला - फोटो : फाइल फोटो
आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवला में विटामिन सी से लेकर कार्बोहाइड्रेड और फाइबर मौजूद होता है। आंवला हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हुए डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम करता है। आंवले में कैल्शियम, पौटेशियम, आयरन और विटामिन मौजूद होते हैं। अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपको आंवला जरूर खाना चाहिए। आंवला आपके शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। आइए जानते हैं आंवले के कुछ बड़े फायदे.....
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में
आंवला में पाए जाने वाले तत्व शरीर को बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसे में आंवला के नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियां से सुरक्षा मिलती है। आंवला के सेवन से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेहतर पाचन तंत्र के लिए
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में आंवली बहुत कारगर है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, खट्टी डकार और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। आप आंवला को किसी न किसी रूप में आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। आप आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, जूस का सेवन करने अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं और पाचन क्रिया की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

4 of 5
कैंसर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर से सुरक्षा
आंवले में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि आंवला कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। इसके अलावा, आंवला अल्सर की बीमारी में भी फायदेमंद होता है। अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आंवला जरूर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंवला चेहरे के लिए
आंवले में अमीनो एसिड भी होता है जो कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करता है। इसलिए वजन घटाने में भी आंवला सहायक होता है। अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से आंवला त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। इसेमं एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे से कील मुंहासों को हटाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें