Elvish Yadav Lifestyle: 14 सितंबर 1997 के दिन गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एल्विश यादव ने पहले यूट्यूब पर चैनल बनाकर लोगों का दिल जीता। फिर बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ-साथ शो जीतकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। शो से बाहर आने पर एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह पहले से ही मशहूर थे लेकिन बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से उनके चाहने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। उनके फैंस व्लॉग और उनकी वीडियों का इंतजार करते हैं।
खास बात ये है कि, अब एल्विश यादव को गानों से लेकर फिल्मों तक के ऑफर आने लगे हैं। वहीं एल्विश यादव को लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। वह अपना बर्थडे मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। उनके जन्मदिन के खास दिन पर हम आपको एल्विश यादव की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं।