फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के दिन रंगोली से सजाएं घर, यहां देखें आसान डिजाइन

Thu, 26 Jan 2023 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 ऐसा कहा जाता है कि किसी भी त्योहार पर अगर हम रंगोली बनाते हैं तो इससे घर-दफ्तर, स्कूल में सकारात्मकता आती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको रंगोली के कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बसंत पंचमी के दिन रंगोली से सजाएं घर - फोटो : instagram
Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी का त्योहार हर किसी की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस दिन हर तरफ काफी अच्छा माहौल होता है। लोग धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार बसंत पंचमी माघ महीने के पांचवें दिन मनाई जाती है। इस दिन से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और बसंत के महीने के शुरूआत होती है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है इसलिए इस दिन लोग अपने घरों में पूजा करते हैं। लोग फूलों और रंगोली से अपने-अपने घरों को सजाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि किसी भी त्योहार पर अगर हम रंगोली बनाते हैं तो इससे घर-दफ्तर, स्कूल में सकारात्मकता आती है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको रंगोली के कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। आइए देर ना करते हुए आपको रंगोली के कुछ आसान और सबसे हटकर डिजाइन दिखाते ंहैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रंगोली में बनाएं वीणा - फोटो : instagram
रंगोली में बनाएं वीणा 

वीणा मां सरस्वती का सबसे प्रिय संगीत यंत्र है। हर फोटो में मां इसे धारण करती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में इसे बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कमल के फूल पर विराजती हैं मां सरस्वती - फोटो : instagram
कमल के फूल पर विराजती हैं मां सरस्वती

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मां सरस्वती कमल के फूल पर विराजती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में कमल का फूल बना सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें हंस भी बना सकती हैं। 

4 of 5
रंगोली में दिखाएं किताबें - फोटो : instagram
रंगोली में दिखाएं किताबें

मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में किताबों को दिखा सकती हैं। इससे आपकी रंगोली काफी अलग और सुंदर दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बनाएं मां सरस्वती की तस्वीर - फोटो : instagram
बनाएं मां सरस्वती की तस्वीर

रंगोली में मां सरस्वती की तस्वीर बनाना सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। बस इसे ऐसी जगह बनाएं कि किसी का पैर इस पर ना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें