Happy Republic Day 2023 Wishes भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की आजादी के बाद भारत एक संवैधानिक और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने के मार्ग पर चल दिया। खुद का संविधान तैयार किया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया। भारत का संविधान लागू होने के बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। हमारे संविधान में जितनी विविधताएं हैं, उसकी दुनिया के किसी संविधान में नहीं। सबसे बड़ा लिखित संविधान होने का गौरव भी भारतीय संविधान को प्राप्त है। भारतीय संविधान के इसी गौरव को बनाए रखने, देश के लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने की खुशी को मनाने और देश की आजादी के लिए जीवन का बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों व शहीदों को नमन करने के लिए गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते हैं। 26 जनवरी के दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास गणतंत्र दिवस के वॉलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दीजिए।