फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव: कभी स्कूटर से घर-घर जाकर बेचा करते थे दवाइयां और आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, चलते हैं इन लग्जरी कारों से

Mon, 15 Mar 2021 05:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रामदेव - फोटो : PTI
दुनिया में कई ऐसे योग गुरू हुए, जिन्होंने दुनिया को योग का मतलब बाताया। जिन्होंने लोगों को बताया कि थोड़ा व्यायाम करके वे खुद को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं। इन्हीं में से एक हैं योग गुरू बाबा रामदेव, जिन्होंने लोगों को तो स्वस्थ रहने का मंत्र बताया। साथ ही खुद को भी इतना फिट रखा कि हर कोई उनकी फिटनेस को देख हैरान रह जाता है। 90 के दशक में हरिद्वार में स्कूटर से घर-घर जाकर दवाइयां बेचने वाले रामदेव बाबा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं, आज वे एक कामयाब व्यक्ति के साथ ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको बाबा रामदेव की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, बाबा रामदेव एक अच्छी दिनचर्या का पालन करते हैं और योग का उनके जीवन में विशेष महत्व है। रामदेव सुबह चार बजे बिस्तर छोड़ देते हैं और सबसे पहले आंवला और एलोवेरा जूस पीते हैं। इसके बाद वे स्नान करके रोजाना आधा लीटर पानी पीते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे दिन भर में सिर्फ दो बार ही भोजन करते हैं। सुबह 10 बजे वे लंच करते हैं, जिसमें दो-तीन रोटियां, सब्जी और चावल होते हैं। वहीं, शाम को वे सात से आठ बजे के बीच रात का खाना खा लेते हैं। रात में वे हरी सब्जियों के साथ ही मौसमी सब्जियां खाना पसंद करते हैं। रात को रामदेव सोने से पहले गाय का दूध पीना पसंद करते हैं।

4 of 8
swami ramdev - फोटो : facebook/swami ramdev
रामदेव पतंजलि योगपीठ के मालिक हैं, जिसका मुख्यालय हरिद्वार में है। वे हमेशा ही केसरिया रंग की धोती पहने और साथ में खड़ाऊ पहने नजर आते हैं और उनकी सुरक्षा में हमेशा छह से ज्यादा कमांडो तैनात रहते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से बाबा रामदेव को जेड प्लस सिक्युरिटी मिली हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
swami ramdev - फोटो : facebook/swami ramdev
अगर किसी को बाबा रामदेव से मिलना होता है, तो मिलने से पहले शख्स को अपना नाम, नंबर और मिलने का कारण बताना होता है, और वे उन्हीं लोगों से मिलते हैं जिनके पास उनसे मिलने का अपॉइटमेंट होता है।
विज्ञापन

6 of 8
swami ramdev - फोटो : facebook/swami ramdev
बात बाबा रामदेव के घर की करें, तो वैसे तो वे हरिद्वार में भी रहते हैं। लेकिन उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा मुंबई में उनके पास कई और प्रॉपर्टी भी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
रामदेव कई लग्जरी कारों से चलते हैं। उनके पास रेंज रोवर, ऑडी जैसी कई लग्जरी कारें भी हैं। उनकी कारों की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
swami ramdev - फोटो : facebook/swami ramdev
बात उनकी नेट वर्थ की करें, तो साल 2016-17 में उन्होंने अपना सालाना कारोबार 10216 करोड़ रुपये बताया था, और इसके बाद उनका ये कारोबार लगातार बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें