भारत में एक से बढ़कर एक विशाल और भव्य मंदिर हैं, जो इतिहास की रोचक कहानियां बयां करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कंबोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है? इसे अंकोरवाट मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर अंकोरयोम नामक नगर में स्थित है, जिसे प्राचीन काल में यशोधरपुर कहा जाता था। यह विशाल भव्य मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जिसका निर्माण कम्बुज के राजा सूर्यवर्मा द्वितीय ने 12वीं सदी में कराया था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मंदिर के चारों ओर एक गहरी खाई है, जिसकी लंबाई ढाई मील और चौड़ाई 650 फुट है। इस खाई को पार करने के लिए एक पत्थर का पुल बनाया गया है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में कुछ खास बातें...