समय के साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन की मांग भी बढ़ती जा रही है, खासकर भारत में। अब तो ऐसे गिने-चुने लोग ही मिलेंगे, जिनके पास अब तक स्मार्टफोन नहीं है। हालांकि आने वाले कुछ सालों में ये समस्या भी दूर हो जाएगी और हर व्यक्ति के हाथ में एक स्मार्टफोन होगा। वैसे स्मार्टफोन रखना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं रह गई है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि अगर फोन में वायरस घुस गया तो क्या होगा। अक्सर आपने देखा होगा कि फोन में वायरस घुस ही जाता है और कई तरह की दिक्कतें पैदा करता है। जैसे फोन गर्म हो जाता है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो कभी-कभी इंटरनेट चलाने या वीडियो देखने पर फोन गर्म हो जाता है। इसके अलावा कभी-कभी फोन स्लो भी हो जाता है। किसी को मैसेज भेजने के लिए टाइपिंग करते समय भी फोन की स्पीड कम हो जाती है। इन सबका कारण वायरस हो सकता है। आइए जानते हैं फोन में वायरस का पता लगाने के कुछ अन्य तरीकों के बारे में...