केला सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, ये तो आप जानते ही होंगे। कहते हैं कि प्रतिदिन एक केला खाकर भी डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। दरअसल, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इसमें विटामिन-ए से लेकर बी-6, सी और आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम और पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वो पोषक तत्व हैं, जो केले को सुपरफूड बनाते हैं। रोजाना इसका सेवन कई प्रकार के लाभ दे सकता है। यह पेट और दिल के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही इसके सेवन से प्राकृतिक ऊर्जा की पूर्ति भी होती है। हालांकि ये फायदे पाने के लिए जरूरी है कि केला सही हो, क्योंकि आजकल केले को पकाने के लिए शॉर्टकट तरीका अपनाया जा रहा है, यानी कार्बाइड से केले पकाए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे पहचानें कि केला कार्बाइड से पका है या नेचुरली? आइए जानते हैं इसके बारे में...