Akshaya Tritiya 2022 Best Wishes: हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 3 मई को मनाया जाएगा। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य करना और खरीदारी करना शुभ होता है। इस दिन लोग सोना खरीदने को काफी शुभ मानते हैं। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन दान धर्म भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी धन और वैभव का प्रतीक हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करने से माता आप पर धन धान्य की वर्षा करती हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से अक्षय तृतीया 2022 के वॉलपेपर डाउनलोड करें।