अखिलेश यादव को कौन नहीं जानता है। वह देश के एक जाने-माने राजनेता हैं और उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 47 वर्षीय अखिलेश समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। उन्होंने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की है, जबकि मैसूर के एस. जे. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से स्नातक किया है और उसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए, जहां उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई थी, जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।