भारत में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है, लोग भारतीय क्रिकेट टीम के एक-एक मैच को बड़े ही उत्साह के साथ देखते हैं। वहीं, जब-जब क्रिकेट की बात होती है तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बात जरूर होती है। यहां तक कि लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान तक मनाते हैं। सचिन ने अपने बल्ले से क्रिकेट में काफी योगदान दिया, और भारत को कई मैच जिताने में अहम योगदान भी निभाया। लेकिन क्या आप सचिन की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में कई ऐसी खास बातें बताते हैं जो शायद आपने पहले कभी न सुनी हो। तो चलिए जानते हैं।