फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: पत्नी अनुष्का संग इस करोड़ो के घर में रहते हैं विराट कोहली, महंगी गाड़ियों से लेकर जीते हैं ऐसी लग्ज़री लाइफ

Sun, 24 Oct 2021 09:36 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anushka virat - फोटो : Instagram/Virat Kohli
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिच पर रन बनाने के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वे यूथ आइकन भी हैं। विराट कोहली जब पिच पर होते हैं तो सिर्फ उनका बल्ला बोलता है। अपनी मेहनत के दम पर आज विराट कोहली किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। एक सफल क्रिकेटर से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक का सफर विराट ने अपनी मेहनत से पूरा किया है। साल 2017 में विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी, अब उनकी एक बेटी भी है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी संग करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते हैं और लग्ज़री लाइफ जीते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा है अनुष्का विराट का घर और उनकी लग्ज़री लाइफ।
विज्ञापन

2 of 4
virat and anushka - फोटो : instagram
विराट कोहली एक सफल क्रिकेटर तो हैं ही इसके अलावा अधिक कमाई करने वाले लोगों में भी उनकी गिनती की जाती है, क्योंकि क्रिकेट के अलावा भी बहुत से कामों से कमाई करते हैं। जहां बीसीसीआई से कोहली को एक साल में एक करोड़ रुपये मिलते हैं तो वहीं आईपीएल से भी उन्हें 17 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा मिंत्रा, टिसॉट और मान्यवर जैसे बड़े ब्रांड्स से भी विराट कमाई करते हैं। साल 2019 में फोर्ब्स मैगजीन की तरफ से जारी की गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की सूची में विराट पहले पायदान पर थे। फोर्ब्स के मुताबिक, विराट कोहली ने साल 2019 में 253 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
ये है विराट की कारों का कलेक्शन
विज्ञापन और सोशल मीडिया के जरिए भी विराट की अच्छी-खासी कमाई होती है। अगर बात उनके कार कलेक्शन की करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक लग्ज़री कारें हैं। विराट के पास, ऑडी आर8 वी10 एलएमएक्स (लगभग 3 करोड़ रुपये), बीएमडब्ल्यू एक्स6 (लगभग 1.2 करोड़ रुपये), ऑडी क्यू 74.2 (लगभग एक करोड रुपये), ऑडी एस6 (95 लाख रुपये), लगभग चार करोड़ रुपये की कीमत वाली लेंबोर्गिनी, 62 लाख रुपये की कीमत वाली लैंड रोवर जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। इसके अलावा भी उनके पास की बेहतरीन कारें हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
virat kohli and anushka sharma house - फोटो : instagram/Anushka sharma and virat kohli
इस करोड़ो के आलीशान घर में रहते हैं विराट अनुष्का
अगर बात विराट अनुष्का के आलीशान घर की करें तो साल 2016 में उन्होंने मुंबई के वर्ली स्थित एक अपार्टमेंट में घर खरीदा था। इस घर की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये है। विराट अनुष्का का घर ओमकार 1973 अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है, जो 7171 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। इस घर में चार बेडरूम, गार्डन, लिविंग रूम, बड़ा किचन मौजूद है। इस घर के लिविंग रूम में एक बड़ा टीवी लगा हुआ है। 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें