भारतीय रेलवे में नौकरी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। इस बार महिलाओं के लिए खुशखबरी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख रेलवे ने सुरक्षा बल की संख्या को बढ़ाएगा। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में जल्द ही 9500 पदों पर भर्ती निकलने वाली है।
विज्ञापन
2 of 4
फाइल फोटो
साढ़े नौ हजार पदों पर भर्ती में 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। रेल मंत्रालय ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। रेलवे में बंपर भर्ती का सिलसिला निकल पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 4
पिछले दिनों 90 हजार नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए है तो अब रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के लिए 9500 पदों पर वेकेंसी निकालने की घोषणा की गई है। रेलवे में ये भर्तियां सुरक्षा बल के लिए होंगी।
इनमें से 50 प्रतिशत पद महिलाओं के आरक्षित होंगे। गौरतलब है कि रेलवे ने फरवरी में ग्रुप-डी (लेवल-1) और ग्रुप-सी (लेवल-2) के कुल 90 हजार रिक्त पदों पर भर्ती करने की अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए अभी तक डेढ़ करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है।